रांची , 14 मार्च , झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय रांची ( Jharkhand State Open University, Ranchi) के कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डॉक्टर) अभय कुमार सिंह प्रोफेसर एवं संकाय अध्यक्ष नालंदा विश्वविद्यालय बिहार ने आज 14 मार्च पूर्वाहन में अपना योगदान दिया.प्रोफेसर सिंह का शिक्षा जगत के लिये अतुलनीय योगदान किया है, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के इतिहासविद है, उनका विशेष अध्ययन का क्षेत्र प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा है .
New VC Jharkhand State Open University, Ranchi : प्रोफेसर सिंह ने (VC Jharkhand State Open University, Ranchi) ईरान सहित अनेक देशों में अपना शैक्षिक योगदान दिया है . साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय में 2 वर्षों तक कार्यवाहक कुलपति के दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं . कुलपति पद के लिए योगदान के पश्चात डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह कुलसचिव, डॉक्टर दिलीप साहू कुलसचिव (परीक्षा) एवं विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर नए कुलपति प्रोफेसर सिंह का स्वागत किया गया.
Jharkhand State Open University, Ranchi news today : कार्यक्रम के दौरान डॉ वासुदेव प्रसाद संस्थापक प्राचार्य राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद एवं डॉ ओमप्रकाश सहायक प्राध्यापक एवं उनके साथ राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची से आए सभी प्रशिक्षित शिक्षक अमन प्रभात , आकृति भारद्वाज, तनवीर चौधरी, प्रेम प्रभात, देवाशीष बेनिया, कृष्ण गोपाल पाठक, अभिषेक सारंगी, आदर्श कुमार ,सन्नी प्रीतम मरांडी, प्रविंद्र कुमार, विनय कुमार महतो ने वैदिक मंत्र उच्चारण एवं संथाली गीत के साथ प्रोफेसर डॉक्टर अभय कुमार सिंह का स्वागत एवं पुष्पगुच्छ देकर झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय रांची में अपना योगदान देने हेतु अभिवादन किया .

इस अवसर पर महाविहार नालंदा विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण और धम्मादीप विश्वविद्यालय त्रिपुरा के प्रोफेसर डॉ बृजेश कुमार सिंह ने भी कुलपति को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर ( डॉ ) अभय कुमार सिंह ने माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सोप है उसमें पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा. दूरस्थ शिक्षा (Jharkhand State Open University, Ranchi) का भविष्य उज्जवल है , जहां तक औपचारिक शिक्षा नहीं पहुंच रही है उन तक हम विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि समग्र झारखंड में शिक्षा की पहुंच बढ़ाएंगे तथा समय से नामांकन, परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे .
