

- संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि संघर्ष के प्रथम चरण में दिनांक 25 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक स्टिकर अभियान चलाया गया और अब संघर्ष के दूसरे चरण में राज्य सरकार को प्रेषित मागों के समर्थन में प्रदेश के सभी मूल्याकनं केन्द्रों में शिक्षकों द्वारा बाहों में काली पट्टी बाधकर मूल्याकनं कार्य शुरू किया गया है।
लखनऊ, 20 मार्च ,campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बाहों में काली पट्टी बांधकर मूल्याकंन कार्य किया।
देखें video
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में लखनऊ में सम्पन्न राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा धारा 21, शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12, प्रधानाचार्य की तदर्थ पदौन्नति सम्बन्धी धारा 18 की बहाली, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सम्बन्धी मागांे को लेकर चरणबद्व संघर्ष किए जाने का निर्णय किया गया था।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि संघर्ष के प्रथम चरण में दिनांक 25 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक स्टिकर अभियान चलाया गया और अब संघर्ष के दूसरे चरण में राज्य सरकार को प्रेषित मागों के समर्थन में प्रदेश के सभी मूल्याकनं केन्द्रों में शिक्षकों द्वारा बाहों में काली पटटी बाधकर मूल्याकनं कार्य शुरू किया गया है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि यदि मूल्याकन की समप्ति तक राज्य सरकार द्वारा मागों पर प्रभावी कार्यवाही नही की जाती है तो दिनांक 14 अप्रैल, 2025 को कानपुर में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में संघर्ष की अगली रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। यह जानकारी डा आर0पी0 मिश्र प्रदेशीय उपाध्यक्ष/प्रवक्ता और नरेन्द्र कुमार वर्मा महामंत्री ने दी है .

