
- विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाना और लोगों को जागृत करना भी है ।
लखनऊ, 20 मार्च ,campussamachar.com, श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज (एसएसजेडी इंटर कॉलेज SSJD Inter college Faizulahganj, ) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हिस्सा ले रहे स्वयंसेवकों ने इस शिविर के अंतर्गत लोगों के मध्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया और स्वच्छता रैली भी निकाली । स्वयंसेवकों ने लोगों में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने और उनकी सुरक्षा को लेकर भी चर्चा पर चर्चा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाना और लोगों को जागृत करना भी है । विद्यालय के सभी एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र एवं छात्राएं इस कार्य को बड़ी ही लगन के साथ कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि शिविर के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को देश सेवा राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्ष भर स्वयंसेवकों द्वारा तरह-तरह की सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती रहीं हैं। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 के अंतिम पखवाड़े में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को समाज सेवा करने में काफी आनंद आ रहा है और वे एक सभ्य जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरीके से तैयार नजर आ रहे हैं।
