
- आये दिन हो रहे शिक्षक उत्पीड़न पर लगाम लगाए योगी सरकार – डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग खुद असमंजस में, कभी तो स्थानांतरण, कभी अधियाचन तो कभी समायोजन संबंधी आवश्यकताओं से विभाग में अनिश्चितता का माहौल -ओ पी त्रिपाठी
लखनऊ , 27 अगस्त , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शिक्षा विभाग द्वारा लगातार आये दिन कभी स्थानांतरित प्रक्रिया को लेकर अथवा समायोजन की समय समय पर आदेशों को जारी कर शिक्षकों का उत्पीड़न किये जाने पर कड़ा एतराज जताया है l संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इसे शिक्षा के साथ खिलवाड बताया है l
शिक्षक नेताओ ने कहा कि जब माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में समायोजन की स्थिति विभाग के निगाह में बनी हुई है तो पहले ऑफलाईन बाद मे आनलाईन आवेदन नीति क्यो बनाई गई? यह कार्य अपने आप मे परस्पर विरोधी कार्यवाही है जिस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है l

शिक्षक नेताओ ने कहा कि जहाँ एक ओर ऑफलाइन स्थानांतरण सूची जारी किये जाने के मामले निदेशालय स्तर पर लंबित हैं उसका निराकरण हो ही नही पाया तभी दूसरी समस्या समायोजन की शिक्षकों के सामने लाकर खड़ी कर दी गई है l शिक्षा निदेशक माध्यमिक उ प्र ने अपने जारी विगत 22 अगस्त के आदेश मे शिक्षकों के समायोजन का व्योरा निर्गत प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है लो जारी निर्देश मे अंतिम आगत प्रथम जावत के सिद्धान्त का उल्लेख करते हुए सूची जारी किये जाने को आदेशित किया है l
शिक्षक नेताओ ने तीखी आलोचना व्यक्त करते हुए शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन को सुचारु रुप से संचालित किये जाने मे ऐसी कार्यवाही को शिक्षा जगत के लिए अतयंत ही घातक और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड बताते हुए अब इन जनहित व छात्र हित में तत्काल प्रभाव से विराम लगाए जाने मे सक्षम शिक्षा अधिकारियों द्वारा वांछित कार्यवाही किये जाने की मांग की हैl
देखें शिक्षा निदेशक का आदेश

