-

- जिला कार्यकारिणी की अंतिम कार्य दिवस की बैठक दिनांक 30 अगस्त, 2025 को समय अपराह्न 02:00 बजे क्वीन्स इंटर कालेज लालबाग, लखनऊ में आहूत की गई है।
लखनऊ, 26 अगस्त , प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तहत 20 अगस्त को आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद संगठन के नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है . संगठन को विस्तार देने के अब ख़ास रणनीति बने जा रही है . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ की जिला कार्यकारिणी, लखनऊ की बैठक 30 अगस्त को ,आयोजित की जायेगी . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में क्वींस इंटर कॉलेज, लखनऊ में जिला कार्यकारिणी की अंतिम कार्य दिवस की बैठक दिनांक 30 अगस्त, 2025 को समय अपराह्न 02:00 बजे क्वीन्स इंटर कालेज लालबाग, लखनऊ में आहूत की गई है। इस बैठक में महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सक्रिय सहयोगी शिक्षक सम्मिलित होंगे
बैठक के मुद्दे
???? पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
???? जिला संगठन द्वारा 20 अगस्त को धरना के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित किए गए ज्ञापन की मांगों पर कार्यवाही की समीक्षा एवं निर्णय।
???? शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 की सदस्यता की समीक्षा।
???? आगामी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन फार्म वितरण एवं भरवाया जाना।
