
लखनऊ, 27 अगस्त , देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राज नाथ सिंह के सुपुत्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के जन्म दिवस पर आज 27 अगस्त बुधवार को लखनऊ महानगर के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी के संरक्षण में आज 2 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा लखनऊ की और से मिली जानकारी के अनुसार इनमें पहला कार्यक्रम हजरतगंज चौराहा स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय त्रिपाठी (मुन्ना)जी के आयोजन में प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जबकि दूसरा कार्यक्रम दोपहर 2 बजे हनुमान सेतु पर सुन्दर कांड पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह (अंकुर) और उनकी टीम के संयोजन में होगा।
इन दोनों कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से सांसद, विधायक , महापौर, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और समर्थकों की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी दीपक कुमार शुक्ला कार्यालय मंत्री लखनऊ महानगर भाजपा ने दी है .
