लखनऊ . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा क्षमता विकास आयोग, भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों के रूपांतरण पर उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियाँ भी गिनाई .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘साधना-श्रृंखला का शुभारंभ करने के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की सार्थकता जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है और इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं। जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है।
