लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना आज सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी वीडियोग्राफी के साथ शुरू हुई लेकिन सबसे ज्यादा समय मत पत्रों के बंडल बनाने में लगा | इसी कारण कहीं दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई तो कहीं देर शाम | मत पत्रों के बंडल बनाने और प्रारंभिक मतगणना के समय ही भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का लंबा दौर चला | हालांकि प्रशासन की सख्ती के कारण किसी भी काम में रूकावट या अशांति का वातावरण नहीं बना | मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मेरठ शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक पर दिनेश गोयल की जीत ली है , जबकि वाराणसी शिक्षक से सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त – दुरुस्त होने के कारण मतगणना पर किसी भी विरोध का असर नहीं पड़ा| मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के बाद स्थिति काफी कुछ स्पष्ट होने लगी है | वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव की जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन अभी तक उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं मिला है | इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर प्रमोद मिश्रा को परास्त किया है | यहाँ के स्नातक क्षेत्र की मतगणना अभी प्रारंभिक दौर में है| उन्होंने अपनी जीत को समाजवादी पार्टी और सभी शिक्षकों को समर्पित किया।
इसी प्रकार गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे चल रहे हैं , जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजयन त्रिपाठी दूसरे नंबर पर और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव तीसरे नंबर हैं | मतगणना का काम जारी है|
इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का परिणाम जारी हो गया है | मतपत्रों की गणना-6999 होने तक भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 3291, डॉ.मानसिंह यादव को 2307, शिवशंकर पटेल को 486 मत मिले हैं |
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना मत पत्रों के बंडल बनाने और कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी की स्थिति काफी मजबूत है और वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह से काफी वोटो से आगे चल रहे हैं| पहले राउंड के जारी परिणाम में उमेश द्विवेदी को 7189 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के सुशील कुमार रहे। सुशील को 3537 मत मिले थे। पहले राउंड में सुशील कुमार ही उमेश द्विवेदी के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। वहीं लखनऊ खंड स्नातक की मतगणना देर रात तक शुरू नहीं हो सकी थी।
इसी प्रकार मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्रीश चन्द्र शर्मा ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से जीत हासिल की है| मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। श्रीचंद शर्मा ने 18099 वोट हासिल किए। जबकि सपा उम्मीदवार नितिन कुमार तोमर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी समेत अन्य उम्मीदवारों को करारी हार झेलनी पड़ी। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल भी दूसरी बार विजयी रहे हैं। दिनेश गोयल को 24928 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट रहे।
दूसरे राउंड की गिनती के बाद बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो को 10222 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा के हाजी दानिश अख्तर को 1677 वोट मिले। 1500 वोट निरस्त हुए। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने साढ़े आठ हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली थी |
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती दौर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल आगे हैं| उन्होंने मतदान में धांधली का आरोप लगाया है | इन्हीं के आरोपी को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट करके चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की है| हालांकि आगरा के एडीएम में इन सभी आरोपी को भी बुनियाद बताया है और कहा मतगणना शांतपूर्ण तरीके से चल रही है| यहाँ की स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं |
चुनाव आयोग की ओर से विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के रुझानों को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है और ना ही किसी की जीत का भी विवरण जारी किया गया है| इसलिए अभी समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति है | माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम जारी करने में मतगणना का काम पूरा होने के बाद ही चुनाव आयोग द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिए जाएंगे|
