लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 27 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित ‘TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter’ कार्यक्रम में सहभागिता करने के अवसर पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस संदेश के माध्यम से प्रदेश के युवाओं की नई सोच, उद्यमिता (entrepreneurship) और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी मेहनत की सराहना की है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा … नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित ‘TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter’ में सहभागिता करूंगा।
लखनऊ |
