लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया (X/ट्विटर) पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP Legislative Council) के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (कुल 11 सीटों) के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव 2026 के विजेताओं को बधाई दी है| यह चुनाव 23 अक्टूबर 2026 को कराया गया था और इसकी मतगणना 27-28 अक्टूबर को संपन्न हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना
मुख्यमंत्री ने कहा- विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
