Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में अभी वाराणसी स्नातक क्षेत्र की मतगणना चल रही है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। बुधवार को काउंटिंग के दूसरे दिन 10 सीटों पर विजेता घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा ने अभी तक मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक, गोरखपुर शिक्षक, लखनऊ शिक्षक और आगरा स्नातक सीट जीती है। वहीं, सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक सीट जीत ली है। कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं |
सबसे चौंकाने बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव हार गई है| इस सीट पर भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे थे | उन्हें समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने लंबे अंतराल से हराया है| कांति सिंह इसी सीट से एमएलसी रह चुकी हैं, लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पडा था और तब उन्हें अवनीश कुमार सिंह ने ही हराया था| उधर गुरुवार को वाराणसी स्नातक सीट की काउंटिंग का तीसरा दिन है।
उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव की विजेता सूची
- मेरठ स्नातक से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल को मिली जीत.
- आगरा स्नातक से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने दर्ज की जीत.
- इलाहाबाद-झांसी स्नातक से सपा के डॉ. मान सिंह यादव रहे विजयी.
- लखनऊ शिक्षक सीट से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने विजय प्राप्त की.
- वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव को जीत हासिल हुई.
- आगरा शिक्षक सीट से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत मिली.
- मेरठ शिक्षक से भाजपा के श्रीचन्द शर्मा विजयी हुए.
- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो जीते.
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते.
- लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने दर्ज की जीत.
- वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं. काउंटिंग जारी है.
