- इससे पूर्व भी राज्यपाल जी ने कानपुर में आयोजित विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों व अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु रेल मार्ग से यात्रा की थी।
लखनऊ, 18 जुलाई , प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद प्रयागराज में विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता के उपरांत प्रयागराज से लखनऊ तक की यात्रा रेल मार्ग से संपन्न की।

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज में आयोजित विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में सहभागिता हेतु आज लखनऊ से प्रयागराज तक रेल मार्ग से यात्रा प्रारंभ की तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने तथा ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा के दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ भी उनके साथ उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी राज्यपाल जी ने कानपुर में आयोजित विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों व अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु रेल मार्ग से यात्रा की थी।
