लखनऊ , 18 जुलाई , बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP), लखनऊ की विज्ञानी डॉ. पूनम वर्मा एवं डॉ. अंजलि त्रिवेदी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित ‘चतुर्थ अखिल भारतीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी राजभाषा संगोष्ठी–2026’ में शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण हेतु नामित किया गया। इस संगोष्ठी का आयोजन अघारकर अनुसंधान संस्थान (ARI), पुणे द्वारा 09–10 जुलाई, 2026 को किया गया।

Department of Science and Technology, Government of India : संगोष्ठी में दोनों विज्ञानियों ने अपने-अपने शोध विषयों पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग के साथ शोध-पत्र प्रस्तुत किए तथा विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह सहभागिता वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी संप्रेषण में राजभाषा हिंदी के सशक्त एवं प्रभावी उपयोग के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही, यह वैज्ञानिक समुदाय के मध्य हिंदी में ज्ञान-विनिमय को प्रोत्साहित करने तथा विज्ञान के क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के संवर्धन के प्रति संस्थान के सतत प्रयासों को भी प्रदर्शित करती है।

