लखनऊ, 23 जून , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से 134 स्काउट्स एवं गाइड्स का दल 21 जून 26 को एडवेंचर एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से शीतलाखेत के लिए रवाना हुआ ।

इस अवसर पर स्काउट्स व गाइड्स को शुभकामनाएं देने जिला संस्था के संरक्षक डा. आर. पी. मिश्र , उपाध्यक्षा व पायनियर मा. इ. कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला सिंह, जिला सचिव अनिल शर्मा व डी ओ सी गाइड मधु हंसपाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला संस्था द्वारा बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया।
