- , राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा दिन
नई दिल्ली | आज 31 अक्तूबर को पूरा देश अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ( Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti ) मना रहा है | देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए उनका स्मरण कर रहा है | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह दिन हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) ( Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti ) के अवसर पर एक्स (ट्विटर) पर उन्हें सादर नमन किया।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा-
