लखनऊ | लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी से कोई हटा नहीं सकता है। यूपी में 30 अक्तूबर का बड़ा योगदान है। उन्होंने याद कराया कि आज (30 अक्तूबर ) के ही दिन 1990 में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं।
उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि आप (समाजवादी पार्टी के नेता ) किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने (समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ) रामभक्तों पर गोलियां चलाईं हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी (समाजवादी पार्टी ) तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है। यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो हम यहां भी यूसीसी लागू करेंगे। इस बैठक में सीएम योगी आदित्य नाथ , प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए |

आज लखनऊ में आयोजित भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए | उनके संबोधन को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने “एक्स” पर पोस्ट किया है |
