
पशुपाल ग्रामीण आजीविका का आधार है-प्रो के पी सिंह - कार्यक्रम का संचालन लखनऊ विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ हरनाम सिंह ने किया।
लखनऊ/बड़कली, मेरठ , 27 मार्च 2025, campussamachar.com, मानव एग्रो फार्म सुकर पालन केंद्र का भव्य उद्घाटन बड़कली गाँव, सकोती मेरठ में किया गया। यह केंद्र रर्बन एग्री प्रेन्योर्स इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (रैफ Rurban Agripreneurs Incubation Foundation ) की इंक्यूबेटी है और भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
Rurban Agripreneurs Incubation Foundation : इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल ने कहा कि युवा जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर बनें। ग्रामीण उद्यमिता के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। आजीविका में वृद्धि का सुकर पालन एक महत्वपूर्ण पशुपालन गतिविधि है जो ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत हो सकती है। सुकर पालन से न केवल पशुपालकों की आय में वृद्धि होती है, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। सरकार पशुपालन की विभन्न योजनाओं को संचालित कर रही है जिससे ग्रामीण उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
campussamachar.com : अध्यक्षता करते हुए महात्मा ज्योतिबाफुले रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो के पी सिंह ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। केंद्र सरकार ने एनिमल हस्बेंडरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलोपमेन्ट फण्ड की स्थापना किया है जिससे पशुपालन उद्यमियों के विकास किया जा सकें। यह फंड पशुपालन उद्यमियों को पशुपालन बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता प्रदान करता है, जैसे कि पशु शेड का निर्माण, पशु चारा और पानी की व्यवस्था, पशु स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, पशुपालन उद्यमियों को वित्तीय सहायता जैसे ऋण और अनुदान, वित्तीय सलाहकार सेवाएं, पशुपालन उद्यमियों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान कर उन्हें अपने व्यवसाय को विकसित करने में मदद करता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के पशुचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो अमित वर्मा ने सुकर पालन की प्रविधियों को बताते हुए कहा कि सुकर की नस्ल का चयन, आहार की व्यवस्था, सुकर की स्वास्थ्य देखभाल, सुकर की प्रजनन इत्यादि पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यह केंद्र इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मेरठ कमिश्नरी के अपर निदेशक डॉ मनोज कुमार अग्रवाल ने सुकर सहित विभिन्न पशुओं के देखभाल और स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के गुर बताते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण आजीविका का आधार है। पशुपलको को नई प्रविधियों और तकनीकों को अपनाते हुए संबंधित उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग समयानुकूल करने की आवश्यकता है।

Rurban Agripreneurs Incubation Foundation news today : इस अवसर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सकारात्मक बदलाव आ रहें है। हम सभी योजनाओं का समुचित लाभ उठाएं। नवाचार से प्रेरित प्रोजेक्ट युवाओं को तैयार करना चाहिए जिसका लाभ समाज और देश को मिले।
इस अवसर पर उन्नत किसानों एवं पशुपलको को रैफ द्वारा संचालित सुरक्षित किसान-सुरक्षित हिंदुस्तान अभियान के तहत अतिथियों ने ग्लोब्स,फुट क्रीम वितरित किये।

up news today : कार्यक्रम की प्रस्तावना रर्बन एग्री प्रेन्योर्स इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (रैफ Rurban Agripreneurs Incubation Foundation ) के निदेशक प्रियांक मोहन ने रखते हुए रैफ के उद्देश्यों और भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ हरनाम सिंह ने किया। आभार ज्ञापन मानव एग्रो फार्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित राठी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रमेश गौण कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, बड़कली ग्राम प्रधान ललित सोम, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के डॉ अमित कुमार, डॉ प्रेम सागर, डॉ विकास जायसवाल, सोनमा नेचुरल्स की निदेशिका संजेश राठी, संजीव राठी, चंदर वीर सिंह, सव्य शाची सोम, मुनीन्दर राठी, धनेश्वर राठी, शिविन राठी, परवीन उर्फ टीटू, देवेंद्र सिंह,विशाल बोपडा, विनोद राठी,अरुण राठी, ललित राणा, पीयूष राठी,विकास राठी, अतुल राठी डॉ विनोद कुमार सहित गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
