- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के जीवन आदर्शो का युवा पीढ़ी को पाठ पढ़ा कर उन्हें प्रेरित करने प्रयास करें शिक्षक : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 26 मार्च, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर शिक्षकों के नाम जारी अपनी एक अपील मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी ( Ram Navami 2026) के जीवन दर्शन एवं उनके मर्यादि त आदर्शो का पाठ भावी युवा पीढ़ी को पढ़ा कर उनमे प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शो को अपने जीवन मे चरितार्थ कराने का आह्वान किया है।
प्रदेश के शिक्षक नेताओं ने इस अवसर पर वासंती नवरात्रि में महा गौरी एवं सिद्ध धात्री देवी की कृपा सभी पर बनाये रखने की प्रार्थना करते हुए सभी के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की है।
