बहराइच 26 मार्च , गायत्री बाल संस्कार शाला (शिवपुरम सिविल लाइंस) परिसर में आज गायत्री परिवार , संघ परिवार व सनातन समाज से जुड़ी महिलाओं ने बैठक का आयोजन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों , अशिक्षा आदि को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की रूप देख तय की। महिलाओं ने समाज में लगातार पनप रहे अवैध नशा पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार से संबद्ध महिला समूह ने सनातन समाज में व्याप्त जाति , समाजिक भेदभाव , लैंगिक भेदभाव व अशिक्षा पर चिंता जताते हुए उसे प्रबुद्ध समाज के लिए अभिशाप बताया तथा सर्व शिक्षा अभियान नैतिक शिक्षा व परिवार प्रबोधन विषयक से जन जन को जोड़ने के लिए कार्ययोजना भी बनाई।
Bahraich news : वरिष्ठ महिला समाजसेवी निशा शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ अनीता जायसवाल व शिक्षाविद समाजशास्त्री छवि रायतानी ने शिक्षा को मानव जीवन का अमूल धरोहर बताया तथा सर्व शिक्षा अभियान से शोषित , वंचित अशिक्षित परिवार को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने का आवाह्न किया।
गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव , मीणा द्विवेदी , मंजूषा मिश्र ने अवैध नशा कारोबार को मानव जीवन के लिए घातक बताते हुए इसपर पूर्व विराम लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता बताई।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला समाजसेविका कमला पूरी , निजीमा अस्थाना , आद्या निगम , सावित्री , ऊषा , नीरू , सीमा सिंह , निर्मला सिंह , मीरा , शालू , पूनम , पुष्पलता , राधा , क्षमा , मोनी रुपानी , गुंजा रायतानी , हेमलता सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन आराधना वर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनीता प्रकाश सक्सेना ने किया। समापन अवसर पर सामूहिक रूप से समाज में व्याप्त कुरीतियों व नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
