

- कार्यक्रम के अंत में पहलगाम घटना के लिए शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण किया गया।
लखनऊ, 25 अप्रैल,campussamachar.com, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) एवं स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में आज 25 अप्रेल 2025 को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक विचारशील संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा प्रत्याशी पश्चिमी विधानसभा, एवं श्रीमती संयुक्ता भाटिया, पूर्व महापौर, लखनऊ, एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे । अतिथि वक्ताओं ने अपने व्याख्यान में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संवैधानिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठियाँ छात्राओं में राजनीतिक जागरूकता और विचार विमर्श की क्षमता को विकसित करती हैं। कार्यक्रम का संचालन अनुराग साहू द्वारा किया गया, जिन्होंने संगोष्ठी को प्रभावी रूप से संयोजित किया और विषय की गंभीरता को छात्राओं तक सरल भाषा में पहुँचाया।

campussamachar.com, : इस संगोष्ठी में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया एवं सुधारों के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम घटना के लिए शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
