बिलासपुर | बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एंव छ.ग. राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शन मॉडल की प्रदर्शनी शासकीय उन्नत शिक्षण संस्थान बिलासपुर में आयोजित किया गया जो “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार” मुख्य विषय पर केंद्रित था जिसके अंतर्गत विज्ञान के सात आयामों पर आधारित था जैसे बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता , हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण , गणित की मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच ,स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई| स्वदेशी कृषि पद्धति,ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान ,आपदा प्रबंधन और अन्य की प्रस्तुति विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया था|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!PM SHRI SEJES Chakarbhatha News : इसी के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा के वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि आपदा प्रबंधन वर्ग में आयुष रजक के मॉडल को द्वितीय स्थान एवं अन्य मॉडल वर्ग में अर्चना सूर्यवंशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ साथ साथ विद्यालय के विज्ञान क्लब जिसका नाम डॉ सी सी रमन क्लब वंदना कौशिक के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया | इन तीनों विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं | श्री मनोज कुमार यादव व्याख्याता भौतिक मार्गदर्शन में बनाया गया था | स्कूल के प्राचार्य श्री विकास नायक राय एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए |
