
हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल होने से कर्मचारियों में भारी उत्साह
लखनऊ । NMOPS news : अटेवा-पेंशन बचाओ मंच,उ0प्र0 की एक मोहल्ला बैठक का आयोजन जानकीपुरम सन सिटी में डॉ0रामआसरे जी के यहाँ हुई। बैठक की अध्यक्षता NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि आज पूरे देश में NMOPS के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन चल रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। आज पांच प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हुई है कल पूरे देश मे बहाल होगी। विशिष्ट अतिथि NMOPS के राष्ट्रीय सचिव व अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि जब पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो सकती है तो उ0प्र0 में क्यों नही।

NMOPS news : बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अटेवा डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि उ0प्र0 का 13 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिये एकजुट हो जाएगा। उसी दिन पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से सुरेंद्र पाल, रवींद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी,डॉ0नंद लाल, नवल अवस्थी, विवेक कुमार, विजय वर्मा, जयकरन लाल, सोनम ,डॉ0सविता लाल पाल,सुनील वर्मा, डॉ0राजेश कुमार, अंजुला कुशवाहा, सुनील वर्मा,सरिता , रमेश पाल, यश राठौर, धीरेंद्र शुक्ला, नर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
