बिलासपुर , 17 जून , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर में नए सत्र के प्रथम दिवस पर 16 जून को नये प्रवेशी विद्यार्थियों का शानदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर ग्राम सेमरताल के प्रतिष्ठित युवा साथी अमित राव मराठा, शांति तिर्की प्रधान पाठक, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा,पद्ममावती मरावी, राजकुमारी यादव , प्रदीप कुमार मुखर्जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, अनिता बोरकर की उपस्थिति में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ में स्कूल ड्रेस एवं बिस्किट वितरण किया गया।

आज के प्रथम दिवस पर प्रधान पाठक शांति तिर्की ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित शाला आने, अनुशासन और स्वच्छता पर प्रकाश डाले। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से शाला आने पर ज़ोर देते हुए कहा कि शासन हमें मुफ्त भोजन,यूनीफार्म, पुस्तक, साईकिल, छात्रवृति आदि मुफ्त में दे रहे हैं ताकि आप लोग अच्छा से अच्छा शिक्षा प्राप्त कर सकें।
New Academic Session News : शासन समय समय पर कई सुविधाएं प्रदान कर रही है प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, टेबल कुर्सी सुंदर विद्यालय की व्यवस्था कर रहे हैं। ये सब आपके लिए है आप लोग रोज स्कूल आईये आप लोगों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकुद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। मुख्यअभ्यगत अमित राव मराठा ने भी पढ़ाई पर ज़ोर देते हुए नियमित शाला आने को कहा गया। स्व सहायता समूह की ओर से बच्चों को खीर पूड़ी वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें
