लखनऊ , 18 अप्रेल , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,राजाजीपुरम लखनऊ में मिशन शक्ति, एन.सी. सी एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक थीम “हक हमारा ” एवं “महिला सशक्तिकरण ” का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी जी के कुशल निर्देशन एवं CTO डॉ. नेहा जैन के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्राओं अपने उदबोधन के माध्यम से नारी जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझाने का प्रयास किया एवं समय-समय पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कानून द्वारा नारी की गरिमा एवं अधिकार को सुरक्षित रखने वाले नियमों से अवगत कराया l डॉ. नेहा जैन ने छात्राओं को अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से प्रेरित किया।

नुक्कड़ नाटक में एनसीसी कैडेट्स लक्ष्मी राजपूत, महजबी, पलक वर्तिका सिंह, पलक यादव, मासूम शर्मा,अलशिफा, नंदिनी मंझुवर,सीता पाल एवं समाजशास्त्र विभाग से नैंसी,सरिता,रंजू, साक्षी, संध्या आदि अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर एनसीसी कैडेट्स के रैंक सेरेमनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया l प्राचार्य महोदया द्वारा एनसीसी कैडेट्स को रैंक से सुशोभित किया गया l

कार्यक्रम में डॉ. निशी मिश्रा, डॉ किरण लता वर्मा श्रीमती साधना सिंह यादव, प्रो. विशाखा कमल आदि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे l।महाविद्यालय की कुल 135 छात्राओं की इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक उपस्थिति रही। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों की गरिमामय उपस्थित ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
