लखनऊ। मुमताज़ पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्रैंकफिन (Frankfinn) संस्थान के सहयोग से एयर होस्टेस एवं एविएशन क्षेत्र से संबंधित स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल, व्यक्तित्व विकास, प्रभावशाली संचार तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण के महत्व से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एयर होस्टेस, एविएशन, हॉस्पिटैलिटी तथा अन्य सेवा क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद खान ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त व्यावहारिक ज्ञान एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
कॉलेज के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद सलमान खान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, प्रभावशाली संवाद क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण भी सफलता के लिए आवश्यक हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए कौशल सीखने तथा चुनौतियों को अवसरों में बदलने का प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से विद्यार्थी अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मोहम्मद हबीब ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को करियर एवं प्रशिक्षण से संबंधित उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।इस अवसर पर फ्रैंकफिन संस्थान की ओर से काउंसलर के रूप में सोम्या पांडेय, खुशी कश्यप, अजीता मिश्रा एवं हर्षित उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को एविएशन, एयर होस्टेस प्रशिक्षण तथा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में करियर बनाने की विभिन्न संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही, विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शाहीन जमाल, इंचार्ज, कॉमर्स फैकल्टी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने, अपनी क्षमताओं को निखारने तथा निरंतर सीखते रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में साइंस फैकल्टी की इंचार्ज डॉ. उमा पांडेय, डॉ. मोहम्मद इमरान खान तथा डॉ. मदनी अंसारी सहित आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स फैकल्टी के सभी विभागों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में रुचि के साथ भाग लिया और विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने, आत्मनिर्भर बनने तथा रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें –
—
