लखनऊ . आज (18 अक्टूबर 2026) शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन (महाष्टमी) है। आज के दिन मां महागौरी (मां दुर्गा की आठवीं शक्ति) की पूजा की जाती है। महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष विधान होता है। मुख्यमंत्री योगी i आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा – शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक माँ महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर माँ स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!