टीमें लगातार हर वर्ग से मिलकर मांग रही बन्धु जी के लिए समर्थन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखनऊ . लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के समर्थन में टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं और हर वर्ग से मिलकर विजय कुमार बंधु को जीतने के लिए अपील कर रही है और जगह-जगह विजय कुमार बंधु को लोगों का जन समर्थन मिल रहा है .

विजय कुमार बंधु के द्वारा विगत 13 साल में सरकारी कर्मचारी , शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए , निजीकरण की समाप्ति के लिए और चाहे टेट की अनिवार्यता की समाप्ति की बात हो, चाहे शिक्षा की बात हो, चाहे स्वास्थ्य की बात हो , चाहे रोजगार की बात हो। इन सभी जनहित के मुद्दों पर लगातार विजय कुमार बंधु द्वारा संघर्ष किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजय कुमार बंधु को शिक्षको,कर्मचारियों , नौजवानों समेत सभी लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और जगह-जगह लोगों द्वारा आश्वस्त किया जा रहा है कि चुनाव में विजय कुमार बंधु की जीत होगी क्योंकि विजय कुमार बंधु ही एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं और चाहे शिक्षक को ,चाहे कर्मचारी हो, चाहे नौजवान हो, वह सभी के दर्द को बखूबी समझते हैं और लगातार उनके मुद्दों के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ते रहे हैं ।

आज प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी के नेतृत्व में आज रेम्बो पब्लिक स्कूल सरसवा, प्राथमिक विद्यालय अर्जुनगंज, आइडियल डिग्री कॉलेज अर्जुनगंज ,आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल अहमामऊ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर, टी 0डी 0 गर्ल्स इंटर कॉलेज गोमती नगर , सरोज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट , लखनऊ लॉ कॉलेज , सूर्या पब्लिक कॉलेज, एस0एम0एस0 कॉलेज गोसाईगंज का दौरा किया गया। वही दूसरी ओर अटेवा जिलाध्यक्ष लखनऊ सुनील वर्मा व धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बी0 के0टी0 , सदर सहित विभिन्न कालेज व संस्थान का दौरा कर विजय कुमार बन्धु के पक्ष मे वोट करने की अपील की ।

