लखनऊ . एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज, सीतापुर रोड (Angel Carmel Inter College) में विजयादशमी के उपलक्ष्य में आज 17 अक्तूबर को भव्य रामलीला नाटक और नौदुर्गा का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका डॉ किरण श्रीवास्तव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इसमें प्री प्राइमरी व प्राइमरी के जयेश, आरव, अनिमेष, नैना ने भिन्न भिन्न क़िरदार निभाए। शिक्षकों में गार्गी सक्सेना, स्वप्निल, कल्पना, संध्या, आकांक्षा, मोनिका, तपेश्वरी, आस्था मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। नाटक के बाद रावण दहन भी किया गया।


