लखनऊ . खुन खुन जी गर्ल्स पी०जी० कॉलेज (Khun Khun Ji Girls PG College) का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज दिनांक 17 अक्टूबर को महाविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० जे०पी० सैनी जी रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अन्य गणमान्य अतिथियों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो० अश्विनी कुमार मिश्रा (विशिष्ट अतिथि), उत्कर्ष अग्रवाल (प्रबंधक) प्रो० मनोज पांडे (अध्यक्ष, लुआक्टा) कार्यक्रम में उपस्थित रहे| कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्वलन करके किया गया| उसके बाद अतिथियों का औपचारिक स्वागत अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्प- गुच्छ प्रदान करके किया गया| इसी क्रम में महाविद्यालय (Khun Khun Ji Girls PG College) की छात्राओं द्वारा की मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई| प्राचार्या प्रो० अंशु केडिया द्वारा अपने उद्बोधन में, सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया एवं विगत वर्षों में महाविद्यालय(Khun Khun Ji Girls PG College) की उपलब्धियों और महाविद्यालय के समक्ष उपस्थित चुनौतियों से भी उन्हें अवगत कराया गया|

इस कार्यक्रम में सभी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं- बी० ए० प्रथम वर्ष से सुप्रिया दीक्षित, बी० ए० द्वितीय वर्ष से अदीबा फातिमा, बी०ए० तृतीय वर्ष से अनुश्री वर्मा, बी०कॉम० प्रथम वर्ष से रिया गौतम, बी०कॉम० द्वितीय वर्ष से जागृति, बी०कॉम० तृतीय वर्ष से फरहत शिरीन, एम०ए० शिक्षा शास्त्र प्रथम वर्ष से दीपाली मौर्या, एम०ए० शिक्षा शास्त्र द्वितीय वर्ष से कीर्ति मौर्या, एम०ए० समाजशास्त्र प्रथम वर्ष से रिहाना, बी०एड० प्रथम वर्ष से दानिया सिराज, बी०एड० द्वितीय वर्ष से प्रियंका अवस्थी, बी० एड० में सर्वाधिक अंक के लिए हर्षिता विक्रम सिंह को उनके माता-पिता सहित सम्मानित किया गया| इसके साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा कोमल जैन (सर्वश्रेष्ठ छात्रा), अंजलि गौतम (सर्वश्रेष्ठ एन०सी०सी० कैडेट), सत्या सिंह (सर्वश्रेष्ठ एन०एस०एस० स्वयंसेवक), शालू मौर्या (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी), विदुषी मिश्रा( सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा), सोनम गौतम (अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) को भी सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय (Khun Khun Ji Girls PG College) में हाल ही में संपन्न छात्रा परिषद (अपराजिता मंच) के चुनाव के विजेताओं विदुषी मिश्रा (अध्यक्ष), आकांक्षा अवस्थी (उपाध्यक्ष), पिंकी भारती (उपाध्यक्ष) राशि यादव (सचिव), रिफ़त मेहंदी रिजवी (संयुक्त सचिव), उत्तरा त्रिपाठी (संयुक्त सचिव) को भी मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया|

इसी क्रम में मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा कॉलेज(Khun Khun Ji Girls PG College) के ई-न्यूज लेटर, वार्षिक पत्रिका (अपराजिता) और महाविद्यालय(Khun Khun Ji Girls PG College) के पुनर्रचित ध्वज का भी विमोचन किया गया| प्रो० जे०पी० सैनी जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि जिस समय दुनिया में शिक्षा के बारे में लोग जानते नहीं थे उसे समय प्राचीन भारत में 17 विश्वविद्यालय हुआ करते थे। भारत हमेशा से ही शिक्षा के मामले में अग्रणी रहा है। एन०ई०पी० में भारतीय ज्ञान परंपरा पर बल स्पष्ट परिलक्षित होता है| मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संदेश दिया कि उन्हें विवेकानंद जी के विचारों को अवश्य ही पढ़ना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए यदि भारत को विकसित भारत बनना है तो छात्रों को यह समझना होगा की ना भारत राष्ट्र के सिवा उनके लिए कोई देव है और ना ही भारत माता की सिवा कोई अन्य देवी। विशिष्ट अतिथि प्रो० अश्विनी कुमार मिश्रा जी ने कहा छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को सम्मानित करना अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेगा| कार्यक्रम मे प्राचार्य डॉ अंशु केडिया जी को भी महाविद्यालय (Khun Khun Ji Girls PG College) मे उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया l प्राचार्य डॉ अंशु केडिया ने गृह कर का असिसमेंट एवम PM USHA में अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को भी अनुदान के लिए कोटा तय करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से आग्रह किया l

कार्यक्रम का समापन प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल जी द्वारा द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करके किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय (Khun Khun Ji Girls PG College) के समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। महाविद्यालय (Khun Khun Ji Girls PG College) स्टाफ के अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य प्रो० अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
