- मुमताज़ पी.जी. कॉलेज (mumtaz degree college, mohan meking road, daliganj, lucknow ) में ‘पश्चिम एशिया में शांति’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
लखनऊ, 15 अप्रैल, मुमताज़ पी.जी. कॉलेज (mumtaz degree college, mohan meking road, daliganj, lucknow ) में आज ‘बैरिस्टर मुमताज़ हुसैन मेमोरियल लेक्चर सीरीज़’ के अंतर्गत एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “पश्चिम एशिया में शांति” (Peace in West Asia) रहा, जो वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए अत्यंत प्रासंगिक है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कालीचरण पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय रहे। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ प्रो. उपाध्याय ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के जटिल सुरक्षा समीकरणों और वहां चल रहे संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने रेखांकित किया कि हाल ही में अप्रैल 2026 में हुए युद्धविराम के प्रयासों ने इस क्षेत्र में शांति की नई उम्मीदें जगाई हैं, जो न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था बल्कि भारत के रणनीतिक हितों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि भारत वैश्विक स्तर पर “संवाद और कूटनीति” के माध्यम से शांति स्थापना हेतु मध्यस्थता करने में सक्षम है। संवाद पटल पर भारत की उपस्थिति एक ऐसा स्वर प्रदान कर सकती है जो न केवल न्यायसंगत है, बल्कि व्यावहारिक भी है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो० नसीम अहमद खान ने कार्यक्रम की महत्वत्ता पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्र छात्राओं को विषय की प्रासंगिकता से विधिवत रूप से अवगत कराया। कालेज के प्रॉक्टर प्रो. सलमान खान ने बैरिस्टर मुमताज हुसैन के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान से छात्रों को प्रेरित किया। कला संकाय की प्रभारी प्रो. शाजिया सिद्दीकी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अतिथि वक्ता का परिचय कराया। अतिथि वक्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
अतिथि व्याख्यान से पूर्व इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. मोहम्मद मदनी अंसारी ने पश्चिम एशिया के ऐतिहासिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला, जिससे विषय की पृष्ठभूमि को समझने में सहायता मिली। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. मोहम्मद इमरान खान ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद खान ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान एवं सही सूचनाएं एकत्र करने की प्रवृत्ति ही देश व समाज के विकास में सहायक होती है।

व्याख्यान के उपरांत छात्र-छात्राओं एवं श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया, जिससे कार्यक्रम संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक बन गया। कार्यक्रम में मुमताज़ पीजी कॉलेज (mumtaz degree college, mohan meking road, daliganj, lucknow ) प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. गुफरान नसीम समेत मसूद आलम जीलानी, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष, शिया पीजी कॉलेज डॉ० सैयद वसी रज़ा, डॉ. सरवत तक़ी, डॉ. आलमीन अली, प्रो. अंशु केडिया, डॉ. मुदब्बिर कमर , डॉ. तबस्सुम खान, डॉ. मनीष टोडरिया, मानू लखनऊ कैम्पस के डॉ. रियाज़ अहमद, डॉ. शमशुल हक एवं डॉ. आल अहमद सहित अन्य गणमान्य व शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं शामिल रहे। अंत में मुमताज कॉलेज (mumtaz degree college, mohan meking road, daliganj, lucknow ) के पूर्व प्राचार्य प्रो. अतीक अहमद फारूकी ने मुख्य वक्ता प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी डॉ. मोहम्मद इमरान खान संयोजक ने दी है .
