- इस उत्कृष्ट परिणाम पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी .
लखनऊ, 15 अप्रैल, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए एस.के.डी. एकेडमी लखनऊ के छात्रों ने एक बार फिर सी.बी.एस.ई. (CBSE Result 2026) कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय ( SKD Academy ) का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष भी विद्यालय ( SKD Academy ) का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो संस्था की गुणवत्ता-प्रधान शिक्षा और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय ( SKD Academy ) के मेधावी छात्र यथार्थ कुशवाहा ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनायक मिश्रा ने 97.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कनक सिंह ने 97.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत, बल्कि विद्यालय ( SKD Academy ) के अनुशासित शैक्षिक वातावरण और सशक्त मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय प्रशासन ( SKD Academy ) द्वारा इन प्रतिभाशाली छात्रों को आगामी जुलाई माह में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
CBSE Result 2026 : अपनी सफलता पर विद्यार्थियों ने ईश्वर, अपने अभिभावकों, प्रधानाचार्या, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए सुव्यवस्थित नोट्स, नियमित असाइनमेंट्स एवं प्रभावी टेस्ट सीरीज़ को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया।
इस उत्कृष्ट परिणाम पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ( SKD Academy ) के निदेशक मनीष सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने छात्रों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विद्यालय प्रबंधन ( SKD Academy ) अध्यक्ष एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, उप-निदेशिका निशा सिंह एवं सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) कुसुम बत्रा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
