- केराकछार ,दरगा की गलियां बाबा साहब के जयकारों से गूंज उठीं
- आदिवासियों को अस्तित्व बचाने के लिए पांचवीं अनुसूची और पेशा कानून का ज्ञान जरूरी – दुबराज राठिया
कोरबा, 15 अप्रैल, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती( Ambedkar Jayanti 2026 ) के अवसर पर विकासखंड कोरबा के ग्राम केराकछार, दरगा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया के विशिष्ट आतिथ्य तथा सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी राठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम कोरकोमा से केरवां होते हुए केराकछार तक निकाली गई भव्य स्वाभिमान रैली से हुई। रैली में “बाबा साहब अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसमें दूर-दूर से आए अंबेडकरवादी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पीला चावल तिलक, बाबा साहब की तस्वीर युक्त गमछा, बैच एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अतिथियों द्वारा ठाकुर देव एवं बाबा साहब की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता मनमोहन सिंह राठिया ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विधायक फूलसिंह राठिया ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “नव निहालों को शिक्षित कर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।” उन्होंने बालक-बालिकाओं में समान अनुशासन पर भी बल दिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही केराकछार के चारों मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की स्वीकृति प्रदान की।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका राठिया ने युवाओं को नशापान से दूर रखने के लिए पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपने सानिध्य में रखें। वहीं दुबराज राठिया ने आदिवासी समाज के लिए पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून की जानकारी आवश्यक बताते हुए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अभिमन्यु राठिया ने आदिवासी समाज में जागरूकता और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। डॉ. श्रीमती भावना राठिया ने शिक्षा पर आधारित प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंत में सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी राठिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत केराकछार के जनप्रतिनिधियों, राठिया कंवर उत्थान समिति के पदाधिकारियों तथा समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में भोलेश्वरी राठिया BDC, फलमती राठिया BDC मुकेश राठिया सरपंच, महासिंह राठिया सरपंच,गेवकरन कंवर सरपंच, राठिया महिला प्रकोष्ठ के श्रीमती भावना राठिया, श्रीमती बिमला राठिया, श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती त्रिवेणी राठिया, श्रीमती नीरा राठिया, श्रीमती चंद्रकांति राठिया, श्रीमती चंद्रमा राठिया, श्रीमती रामेश्वरी राठिया, श्रीमती दीना राठिया, RKVS कोरबा के कुमारसिंह राठिया, जयकृष्ण राठिया, निर्मल सिंह राठिया, सागर सिंह राठिया, रामलाल राठिया, सत्यपाल राठिया, चनेशराम राठिया, गोवर्धन राठिया, बृजलाल राठिया, बेलाल राठिया, देवप्रसाद राठिया, जगतराम राठिया,जय विकास, जय जुगल सहित आसपास के सैकड़ों महिलाएं, पुरुष तथा नवयुवक बच्चे उपस्थित थे.
कार्यक्रम का सफल संचालन रामलाल राठिया खुटाकूड़ा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया केन्द्रीय सचिव छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति द्वारा दी गई।
