लखनऊ, 15 अप्रेल , बप्पा श्री नारायन वोकेशनल महाविद्यालय लखनऊ (BSNV PG College Lucknow ) में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण से चारबाग तक एक रैली निकाली गई जिसमें एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष ज्योति काला ने किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर डी के गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में एनसीसी नेवल विंग के एनसीसी अधिकारी प्रो प्रणव मिश्र, प्रोफेसर वंदना , रीता सिंह रावत , निहारिका पाठक कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
