- प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे पीएम मुद्रा योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं
नई दिल्ली , 08 अप्रेल , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम मुद्रा योजना( Mudra Yojana) की सफलता पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इस योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान किए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बाधाओं को दूर करके और जनता की आकांक्षाओं पर भरोसा जताकर, इस पहल ने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं और पहलों को प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे इसने युवा शक्ति और नारी शक्ति पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन मिल रहा है।
एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने लिखा:
