लखनऊ, 09 अप्रेल , सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कई शिक्षकों को पुरानी पेंशन (OPS) में आच्छादित करते हुए शासनादेश जारी कर दिया गया है , लेकिन शासनादेश के बाद की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं . ऐसे में पुरानी पेंशन योजना (OPS) में आच्छादित किए गए शिक्षकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है .
हैरत की बात यह है कि यह हाल उन विद्यालयों के प्रधानाचार्य का है, जहां यह शिक्षक स्वयं पढ़ा रहे हैं, न्याय पाने के लिए शिक्षक शिक्षक नेताओं से गुहार लगा रहे हैं . जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (Dios Office Lucknow ) से एक पत्र जारी कर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. लखनऊ के नेशनल इंटर कालेज , जगन्नाथ साहू इंटर कॉलेज, राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज सहित कई ऐसे अनुदानित माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां के कई शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में आच्छादित किया गया है लेकिन अभी तक पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित करने की औपचारिकताएं दस्तावेजों का सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया जा रहे हैं . इन विद्यालयों के तो रजिस्टर ही अभी जिला विद्यालय निरीक्षक में जांच व सत्यापन के लिए नहीं भेजे गए हैं जबकि यह शिक्षक इस विद्यालय में पढ़ाते हैं और इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और वहां का स्टाफ इन शिक्षकों की अनसुनी कर रहा है.
जानकारी के अनुसार नेशनल इण्टर कॉलेज में 6 अध्यापक OPS में आए है लेकिन अभी तक किसी का भी नहीं हुआ है। इसी प्रकार राष्ट्रपिता स्मारक इण्टर कॉलेज इटौंजा में तीन शिक्षकों को OPS का लाभ मिलना है लेकिन अभी विद्यालय से जीपीएफ लेजर चेक कराने के लिए लेजर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (Dios Office Lucknow ) भेजा ही नहीं गया है
