भोपाल, 23 जून , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक भवन में लगी आग से कई विद्यार्थियों के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
Lucknow Fire News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की राजधानी में हुई यह घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
