
अलिराजपुर. स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजकार्य विभाग द्वारा दिवंगत छात्र सुरेन्द्र सिंह डावर को पौधारोपण कर श्रद्वांजलि दी गई। समाजकार्य विभाग में पदस्थ अतिथि विद्वान अमित गढ़ेवाल ने बताया कि विगत माह समाजकार्य संकाय के चतुर्थ सेमेस्टर के पूर्व विद्यार्थी सुरेन्द्र सिंह डावर का एक दुर्घटना में निधन हो गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाजकार्य संकाय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में एकत्रित होकर स्वर्गीय डावर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समाजकार्य संकाय के छा़त्र कादुसिंह डोडवे ने कहा कि हमने एक लगनशील एवं कर्मठ सदस्य को खोया है। समाजकार्य विभाग में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। समाजकार्य संकाय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में वृ़क्षारोपण कर स्व. डावर को श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित समाजकार्य संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
