Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ . लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. सत्येंद्र पाल सिंह तथा एनडीआरएफ विशेषज्ञ अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ विशेषज्ञ अनिल सिंह ने विद्यार्थियों ( Lucknow University) को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय सतर्कता, धैर्य और सही निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भूकंप, बाढ़, आगजनी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने, दूसरों की सहायता करने तथा बचाव दल के निर्देशों का पालन करने के बारे में भी जानकारी दी।

विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों ( Lucknow University ) को आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान सुरक्षित व्यवहार और आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी से काम लेना चाहिए। आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि जागरूक एवं प्रशिक्षित युवा समाज में सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर प्रो. सत्येंद्र पाल सिंह ने आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के महत्व पर बल दिया। वहीं, डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा ने एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की समझ विकसित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना, उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सुरक्षा एवं सहायता की भावना को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्क रहने, स्वयं सुरक्षित रहने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
अंततः कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल की।
यह भी पढ़ें –
