लखनऊ, 08 अप्रेल , उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डाक्टर संजय शुक्ला ने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyaya ) से उनके विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उक्त सुविधा प्रदान करने संबंधी शासनादेश जारी किये जाने हेतु अनुरोध किया।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyaya ) ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में सरकार गंभीर है. . मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज द्वारा पूर्व में ही घोषणा की जा चुकी है तथा विभागीय कार्यवाही प्रचलित है, शीघ्र ही शासनादेश जारी हो जाएगा। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद, लखनऊ के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
