बिलासपुर, 08 अप्रेल , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला बिलासपुर द्वारा तिफरा क्षेत्र में कार्यरत SIR (Special Intensive Revision) सुपरवाइजरों के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा गंभीरता से उठाया गया है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि तिफरा क्षेत्र के सभी SIR सुपरवाइजरों ने शासन के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया है, इसके बावजूद आज दिनांक तक उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।
campus samachar : फेडरेशन के अनुसार, मानदेय लंबित रहने के कारण संबंधित सुपरवाइजरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में फेडरेशन द्वारा कलेक्टर, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की गई है। फेडरेशन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने दी है .
यह भी पढ़ें
