
- इसी कड़ी में आज 25 मार्च 2025 को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
लखनऊ, 25 मार्च , campussamachar.com, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (AIFUCTO) द्वारा डिग्री शिक्षकों के संदर्भ में लंबित माँगो- पुरानी पेंशन योजना लागू करना, एमफिल पी-एच० डी० इन्क्रीमेंट प्रदान करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विसंगतियों को दूर करना, एसोसिएट प्रोफ़ेसर हेतु पी-एच० डी० की बाध्यता को समाप्त करना, अनुदानित एवं अंशकालिक शिक्षकों की सेवा शर्तों में बदलाव करना एवं नियमित शिक्षकों की समय से नियुक्ति करना आदि के निस्तारण न होने के विरोधस्वरूप समस्त शिक्षक 24, 25 एवं 26 मार्च, 2025 को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
इसी कड़ी में आज 25 मार्च 2025 को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें प्रमुख रूप से विधि संकाय प्रभारी प्रोफेसर सादिक हुसैन, प्रोफेसर सबी राजा, लुआक्टा के कोषाध्यक्ष डॉ.कीर्ति प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री डॉ. मोहसिन राजा,डॉ. कमलजीत मिश्रा, डॉ नुद नुजहत हुसैन, डॉ. प्रबोध गर्ग,डॉ. वहीद आलम महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामन्त्री डॉ.आगा परवेज उपस्थित रहेl
