माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी से अवशेष, एनपीएस आदि पर वार्ता।
- अगली समीक्षा बैठक 25 अक्टूबर को।
लखनऊ, 17 अक्तूबर , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ डा.आर.पी. मिश्र के साथ महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह ने 16 अक्टूबर, 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार तथा लेखाधिकारी से धीरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कि०
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित अवशेष एवं अवशेष भुगतान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था, एनपीएस, चयन/प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण, पदोन्नति, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बासमंडी की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कविता चौधरी को माननीय न्यायालय एवं तत्क्रम में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के आदेश के क्रम में प्रवक्ता पदनाम की स्वीकृति, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं सेंटिनियल इंटर कॉलेज के लंबित वेतन भुगतान, क्वींस इंटर कॉलेज के अवशेष प्रकरणों में लगाई गई अनर्गल आपत्तियों आदि पर वार्ता की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली के पश्चात 25 अक्टूबर को जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी को प्रेषित किए गए ज्ञापनों की मांगों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक के लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं लेखाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था लागू किए जाने के पूर्व प्राप्त अवशेष प्रकरणों का निस्तारण पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही होगा और उसके पश्चात ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्रोन्नत वेतनमान की बैठक निर्धारित नहीं किए जाने के जिला संगठन के प्रश्न पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित लिपिक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले तीन-चार दिनों में ही बैठक की तिथि निर्धारित कर प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान एकल संचालन द्वारा सुनिश्चित किया गया है तथा सेंटिनियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा वेतन बिल प्रस्तुत किए जाने पर उनका भी वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, बांसमंडी की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कविता चौधरी का प्रकरण भी शीघ्र विस्तारित किए जाने का जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आश्वासन दियागया। जिला विद्यालय निरीक्षक की अवगत कराया कि करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती रजिया खातून सहित एनपीएस के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पेंशन एवं अन्य देयकों आदि के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। प्रयास है कि दीपावली से पूर्व भुगतान सुनिश्चित हो जाए।
