
- इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा देवी ने कहा यह समझौता छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है,
- कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमितेन्द्र सिंह, डॉ. रीता अग्निहोत्री, डॉ. सुरंगमा यादव, डॉ. प्रीति वाजपेयी, डॉ. विशाल वर्मा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
लखनऊ, 20 जनवरी , पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की छात्राओं को उद्योगोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) एवं Confederation of Indian Industry (CII) के बीच 19 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता महाविद्यालय परिसर ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्या प्रो. सुषमा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमितेन्द्र सिंह, डॉ. रीता अग्निहोत्री, डॉ. सुरंगमा यादव, डॉ. प्रीति वाजपेयी, डॉ. विशाल वर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। CII की ओर से कुमार संकल्प (Yi लखनऊ चेयर), सागर त्रिपाठी (Yi लखनऊ युवा चेयर), सुवी राज सिंह (Yi लखनऊ युवा सह-चेयर), करण अग्रवाल (Yi लखनऊ युवा सह-चेयर) एवं अभिक गुप्ता (Yi लखनऊ युवा सह-चेयर – संभावित) ने सहभागिता की।
इस MoU के अंतर्गत छात्राओं को उद्योग से जुड़ी कार्यशालाओं, इंटर्नशिप अवसरों, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों, करियर मार्गदर्शन एवं कौशल संवर्धन गतिविधियों का लाभ प्राप्त होगा। यह साझेदारी शिक्षा और उद्योग के मध्य सशक्त सेतु का कार्य करेगी तथा छात्राओं को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्या प्रो. सुषमा देवी ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगी। CII प्रतिनिधियों ने भी इस साझेदारी को शिक्षा एवं उद्योग जगत के लिए एक सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया। MoU दिनांक 19 जनवरी 2026 को विधिवत हस्ताक्षरित कर हस्तांतरित किया गया।
Trending Video : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर BBAU Lucknow में प्रख्यात स्वदेशी चिन्तक कश्मीरी लाल जी का संबोधन
