
- संयोजक बी.एल.अवस्थी ने कहा कि इससे साहित्य के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी।धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ इसे भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
लखनऊ, 14 सितम्बर , हिन्दी दिवस पर’ हुई संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने भारत के प्रधान मंत्री व प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से ‘साहित्यकारों’ के जन्म स्थानों को” सांस्कृतिक पर्यटन स्थल ” बनाने की माँग की.
‘उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ‘के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजाजीपुरम् ,लखनऊ में ‘हिन्दी दिवस’ पर हुई “संगोष्ठी” में भारत के प्रधान मंत्री व प्रदेशों के माननीय मुख्यमंत्रियों से साहित्यकारों के जन्म स्थानों को” साहित्यिक पर्यटन स्थल “बनाने की माँग की गई। संयोजक बी.एल.अवस्थी ने कहा कि इससे साहित्य के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी।धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ इसे भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में महामंत्री शिव शंकर सिंह, चंद्र प्रकाश अवस्थी,एस.बी.मौर्य, रमेश रस्तोगी, बी.एल.तिवारी,मोहित अवस्थी,बी.एल.अवस्थी, टी.आर.मिश्र, संत राम गुप्ता ,सोमेश त्रिपाठी, राम बालक, सीमा शर्मा आदि मौजूद थे। यह जानकारी शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने दी है .
trending video
