
- पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय जी पंचतत्व में विलीन : संगठन प्रवक्ता
शाहजहाँपुर /लखनऊ , 14 सितम्बर , उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपा ध्यक्ष एवं देवी संपत इंटर कॉलेज शाहजहाँपुर के प्रधानाचार्य रहे वरिष्ठ शिक्षक नेता संतोष कुमार पांडेय अब हम सब के बीच नहीं रहे। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री आशीष सिंह एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पांडेय जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
आज संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की संपन्न वर्चुअल शोक सभा में श्रद्धे य पांडेय जी की दिवंगत आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक सभा में संगठन के सभी संरक्षकगण, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद् द्विवेदी, उपा ध्यक्षगण , कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय, संगठन मंत्री वीरेंद्र बहादुर सिंह, कर्यालय मंत्री, हरिश्च न्द्र सिंह, प्रचार मंत्री जे के यादव सहित सभी प्रदेश मंत्री गण एवं सभी सदस्यों ने श्रद्धेय पांडेय जी के आत्मा की चिर शांति के लिए अपने अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार को इस महान कष्ट को बर्दाश्त करने के लिए परम पिता पर्मेश्व र से प्रार्थना की गयी।
