

- बैठक में संरक्षक शिव शर्मा और सी के महिलागें और प्रांत अध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रीय , शिव शुक्ला और दिलीप पांडे और जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष राठौर जी और स्थानीय प्रधान पाठक आदि शामिल थे.
- प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के प्रधान पाठक को भर्ती पदोन्नति नियम 2019 से 2010 के पदोन्नत।पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठको को आज भी प्राचार्य पदोन्नति से वंचित किया गया है जिससे आर्थिक रूप से एवं मानसिक रूप से नुकसान हो रहा है जिसको अतिशीघ्र ही संशोधन करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।
- आज की बैठक का मुख्य मुद्दा मिडिल स्कूल में वरिष्ठ प्रधान पाठक योग्यता के अनुसार और अनुभव के आधार पर हाई स्कूल हायर सेकेंडरी में प्राचार्य के पद पर नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई.
बिलासपुर , 14 सितम्बर , छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर संभाग की आवश्यक बैठक आज 14 सितम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिसमें संरक्षक शिव शर्मा और सी के महिलागें और प्रांत अध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रीय , शिव शुक्ला और दिलीप पांडे और जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष राठौर जी और स्थानीय प्रधान पाठक आदि शामिल थे..

छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्राथमिक शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठको का संभाग स्तरीय बैठक प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने लिया आज की बैठक का मुख्य मुद्दा मिडिल स्कूल में वरिष्ठ प्रधान पाठक योग्यता के अनुसार और अनुभव के आधार पर हाई स्कूल हायर सेकेंडरी में प्राचार्य के पद पर नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर 10 वर्ष की सेवा करने वाले प्रधान पाठकों को समय मान वेतनमान देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई .

बैठक में मुख्य रूप से 2019 के भर्ती पदोन्नति नियम के प्राचार्य पदोन्नति में 65 % व्याख्याता को और 25 % प्रधान पाठको जो कि प्रधान पाठको को आर्थिक रूप से।भयंकर नुकसान हो रहा है उसके लिए नया भर्ती पदोन्नति नियम राजपत्र में प्रकाशित करने तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला को प्राचार्य पदोन्नति में 50 % वरिष्ठता का लाभ देने हेतु सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री मुख्य सचिव एवं शिक्षा सचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपने का दौर जारी किया जाएगा।

प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के प्रधान पाठक को भर्ती पदोन्नति नियम 2019 से 2010 के पदोन्नत।पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठको को आज भी प्राचार्य पदोन्नति से वंचित किया गया है जिससे आर्थिक रूप से एवं मानसिक रूप से नुकसान हो रहा है जिसको अतिशीघ्र ही संशोधन करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक को पूर्व संरक्षक शिव शर्मा जी एवं पूर्व प्रांताध्यक्ष सीके महिलाएंगे ने भी संबोधित किया। बिलासपुर जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे जी ने 10 वर्ष पूर्ण होने वाले प्राथमिक शाला प्रधान पाठको को समयमान वेतन आज पर्यन्त तक।प्राप्त नहीं हुआ है जबकि संयुक्त संचालक श्री आर पी आदित्य ने आदेश भी किया है किन्तु बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी नहीं किया जा रहा है।जांजगीर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर ने संगठन के धरातल मे जाकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता को चार्ज करना आवश्यक है और संगठन की शक्ति और समायोजन पर ध्यान देना नितांत आवश्यकता है।कार्यक्रम में बाल मुकुंद तंबोली जी ने भी संबोधित करते हुए समयमान वेतन मान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी के अधिकार का हनन होने से आर्थिक रूप से।शिक्षकों पर नुकसान होता है जिससे उनका।मनोबल गिरता है।कार्यक्रम का संचालन छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3665 के प्रांतीय सचिव श्री शिव शुक्ला ने किया
यह भी पढ़ें : CG News : व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, लेनदेन करने वालों पर दर्ज होगी FIR

बैठक में ये रहे मुद्दे
आज के बैठक का मुख्य मुद्दा मिडिल स्कूल में वरिष्ठ प्रधान पाठक योग्यता के अनुसार और अनुभव के आधार पर हाई स्कूल हायर सेकेंडरी में प्राचार्य के पद पर नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर 10 वर्ष की सेवा करने वाले प्रधान पाठकों को समय मान वेतनमान देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई और प्रधान पाठकों को मध्यान भोजन और अन्य बेगारी कार्यों से दूर रखने पर चर्चा और प्रत्येक प्राथमिक और मिडिल स्कूल में एक-एक कंप्यूटर और कंप्यूटर ऑपरेटर दिए जाने पर चर्चा की गई ताकि समस्त जानकारी प्रतिदिन ऑनलाइन किया जा सके वर्तमान समय में एक शिक्षक को अपने व्यक्तिगत मोबाइल से समस्त जानकारी ऑनलाइन करना पड़ता है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती है और शासकीय स्कूलों की भवन की भौतिक सत्यापन करके जीर्ण शीर्ण भवनों की मरम्मत किए जाने पर भी चर्चा की गई स्कूलों में सफाई कर्मचारी अंशकालिक कार्य करते हैं परंतु वर्तमान समय में हड़ताल के कारण प्रधान पाठकों और शिक्षकों को शाला भवन की साफ सफाई स्वयं करना पड़ता है इस कारण पूर्णकालीन सफाई कर्मचारी दिया जावे प्रत्येक शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षावार और मिडिल स्कूल में विषय वार शिक्षक दिया जावे।

प्रत्येक शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षावार और मिडिल स्कूल में विषय वार शिक्षक दिया जावे आदि अनेक विषयों पर चर्चा किया गया . कार्यक्रम का संचालन शिव शुक्ला के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन दिलीप पांडे के द्वारा किया गया.
बैठक का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/v0MiE3oeNoI?feature=share
