- यह समारोह प्राचार्या डा.अंशु केडिया के कुशल निर्देशन में समस्त शिक्षकों एवम शिक्षणेत्तर कर्मियों के सहयोग से संपन्न हुआ ।
लखनऊ , 22 अप्रेल , खुन खुन जी डिग्री कॉलेज ( Khun-Khun Ji Girls PG College | Lucknow ) में आज 22 अप्रैल 2026 को बीए, बीकॉम एवं एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन (Lamp Lighting Ceremony) एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को गरिमामय और आध्यात्मिक बना दिया।

Khun-Khun Ji Girls PG College | Lucknow | CampusSamachar : इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, ईमानदारी और परिश्रम के महत्व को समझाया।
छात्राओं ने अपने कॉलेज ( Khun-Khun Ji Girls PG College |) जीवन की यादों को साझा किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण “मिस खुन खुन जी” का चयन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में मिस खुन खुन जी का खिताब मसरत उन निसा को प्रदान किया गया। वहीं आशी सिंह को प्रथम रनर-अप एवं तुसी कश्यप को द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया।

इसके साथ ही महाविद्यालय ( Khun-Khun Ji Girls PG College |) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑल राउंडर स्टूडेंट्स के रूप में बीए से भूमि सक्सेना , बीकॉम से फ़रहत शिरीन एवं एमए से अंजलि साहू को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय ( Khun-Khun Ji Girls PG College |) में खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ़ से स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर वातावरण भावुक हो गया, जब विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों को अलविदा कहा। यह समारोह सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।यह समारोह प्राचार्या डा.अंशु केडिया के कुशल निर्देशन में समस्त शिक्षकों एवम शिक्षणेत्तर कर्मियों के सहयोग से संपन्न हुआ ।
यह भी पढ़ें
