लखनऊ , 23 अप्रेल , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने लखनऊ के सांसद और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से निम्न मांगों को पूरा करने के लिए निवेदन किया है .
आलमनगर रेलवे स्टेशन(N.R.) को तत्काल ‘सैटेलाइट रेलवे स्टेशन’ बनाया जाय। ट्रेनों का ‘स्टापेज ‘बनाया जाय,बृद्धों वअसहायों के लिए’लिफ्ट व ढ़ालदार सीढ़ियाँ ‘ प्रत्येक प्लेटफार्मों पर बनवाई जाँय।
3.पारा रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाय व जलालपुर रेलवे क्रासिंग को खुला रखा जाय।
4.जी.एच.कैनाल पर शीघ्र फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाया जाय।
5.पं दीन दयाल महिला डिग्री कालेज राजाजीपुरम् में बी.एड.व एम.एस-सी.कक्षाएँ शीघ्र खोली जाँय।
6.रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय,राजाजीपुरम् में ‘बर्न यूनिट’शीघ्र चालू की जाय। नेत्र चिकित्सा के उत्तम उपचार के लिए ‘मास्टर आई.ओ.एल.’मशीन की व्यवस् था कराई जाय। हार्ट चिकित्सक व हड् डी रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति कराई जाय।
