

- संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. डॉ. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल नेतृत्व तथा कबीर मंजरी क्लब के सदस्यों के समर्पित सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
लखनऊ, 06 अगस्त , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls PG College ) के महाविद्यालय परिसर में आज 06 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार तथा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय (Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya ) के सहयोग से संचालित कबीर मंजरी सांस्कृतिक क्लब द्वारा, ‘नवाबी ज़ायका’ के संयुक्त तत्वावधान में, “दस्तरखाने अवध” शीर्षक शाकाहारी पाक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वर्तमान समय में अवधी के मुगलई व्यंजनों की भांति ही शाकाहारी व्यंजनों के ज़ायके को उभरना व छात्राओं की अंतर्निहित रचनात्मकता एवं पाक-कला में दक्षता को मंच प्रदान करना था, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि एवं निरीक्षक के रूप में शेफ ज़ुल्फ़िकार हुसैन, सुश्री शीबा इक़बाल, सदफ़ हुसैन, शोएब कुरैशी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं पाक-कला से जुड़े उपयोगी अनुभव साझा किए।

निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया सिमरन और बुशरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया सृष्टि मिश्रा, तनु कुमारी और प्रियंका तृतीय स्थान प्राप्त किया अनामिका चौहान, महक सिंह और कशिश सिंह ने ।

महाविद्यालय की प्राचार्या और इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. हुमा ख़्वाजा साहिबा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, ‘नवाबी ज़ायका’ एवं कबीर मंजरी क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. डॉ. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल नेतृत्व तथा कबीर मंजरी क्लब के सदस्यों के समर्पित सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
