लखनऊ, 03 मार्च , लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow ) की छात्रा नंदिनी पुत्री अशोक कुमार ग्राम रसूलपुर आशिक अली ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण किया तथा जनपद स्तर पर 99 अंकों के साथ 43वीं रैंक प्राप्त की।
छात्रा नंदिनी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा वह लगातार हम लोगों को प्रोत्साहित करते रहे तथा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई, टेस्ट एवं एक्स्ट्रा क्लास की व्यवस्था करायी। अन्य गुरुजनों ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli,Lucknow ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने नंदिनी और उसके माता-पिता तथा विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli,Lucknow) के शिक्षकों को बिटिया की शानदार सफलता के लिए बधाई दिया और बताया कि सरकार प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती है जिसमें सफल होने पर कक्षा 9 से 12 तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने पर प्रतिवर्ष₹12000 की दर से 4 साल में 48000 की छात्रवृत्ति बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दी जाती है।
